स्वाधीनता दिवस पर 25 नन्हे-मुन्नों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान

नई गणवेश पहनकर मनाएंगे आजादी का पर्व

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से जवाहर नगर स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में संचालित बाल मातृ बाल विकास समिति आंगनवाड़ी केंद्र, जवाहर नगर सेकेंड में 25 नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए गणवेश सेवा की गई।

शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने आंगनवाड़ी आने वाले इन बच्चों के लिए गणवेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिंकी शर्मा एवं सहायिका रचना शर्मा के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाई गई। बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में उन्हें नई गणवेश प्रदान की गई। अब ये नन्हे-मुन्ने स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नई पोशाक पहनकर उत्साह और उमंग के साथ तिरंगे को सलामी देंगे।

क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि प्रांतीय सभापति मिशन मुस्कान लायन अतुल पाटनी के संयोजन में अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को निरंतर शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है।

सेवा, शिक्षा और संस्कार के इस प्रयास से नन्हे चेहरों पर मुस्कान के साथ उनके मन में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना भी मजबूत हो रही है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!