भारतीय संस्कृति को पुनः स्थापित करने में हथकरघा का महत्वपूर्ण योगदान

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने हथकरघा केंद्र का किया निरीक्षण, मुनि निष्पक्ष सागर व मुनि निस्पृह सागर से लिया आशीर्वाद

अजमेर, 12 अगस्त (  ) बड़लया चौराहा स्थित हथकरघा केंद्र का बुधवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने औचक अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को बारीकी से समझा और ग्रामीण स्वावलंबन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। हथकरघा केंद्र का संचालन ब्रह्मचारी प्रणव भैया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हथकरघा केंद्र दिगम्बर जैन आचार्य विद्या सागर महाराज के आशीर्वाद संचालन किया जा रहा है। अवलोकन के दौरान ब्रह्मचारी भैया ने संभागीय आयुक्त को पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र पर ग्रामीणों को पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें। प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह के पारंपरिक और हुनर आधारित कार्यों को प्रधानमंत्री के स्टार्टअप कार्यक्रम से जोड़कर एक सफल व्यापार का रूप दिया जा सकता है। इस अवसर पर केंद्र की ओर से आयुक्त का माला एवं हथकरघा निर्मित दुपट्टा पहनाकर भावभिना अभिनंदन किया गया।

मुनि श्री के दर्शन कर हुए अभिभूतः

स्थानीय कमेटी के आग्रह पर संभागीय आयुक्त जिनशासन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि निस्पृह सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने अपनी आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि मुनिराजों के दर्शन कर वे अत्यंत अभिभूत हैं। दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि संभागीय आयुक्त की सकारात्मक सोच को देखते हुए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत केंद्र को मिलने वाले हर संभव सहयोग और योगदान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अंत में जिनशासन मंदिर के अध्यक्ष सुभाष चाड़ोसिया, राकेश मामा, गौरव जैन, ललित जैन एवं बंटी भाई सहित अन्य गणमान्य जनों ने संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ का साफा, दुपट्टा एवं माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया।

भवदीय

(प्रकाश जैन)

मो. 9829332777

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!