मझेवला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रह, 2500 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
जिला परिषद अजमेर के सदस्य एवं ग्राम कड़ेल के सरपंच माननीय महेंद्र सिंह मझेवला के अवतरण दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा ग्राम डुंगरिया कला स्थित बालाजी मंदिर सामुदायिक भवन के सभागार में पीड़ित मानव सेवार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 76 यूनिट रक्त का स्वैच्छिक दान किया।
क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना ने बताया कि रक्त समन्वयक लायन अतुल पाटनी के संयोजन एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में अलसुबह से ही रक्तदाताओं की कतार लग गई। ग्रामीणों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
2500 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान ग्राम डुंगरिया खुर्द के मोक्षधाम के विशाल जंगलात क्षेत्र तथा ग्राम डुंगरिया कला के राजकीय बालिका विद्यालय एवं सामुदायिक भवन परिसर में 2500 से अधिक 5 से 6 फीट ऊंचाई वाले पौधों का सघन वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों, महिलाओं, स्काउट्स, विद्यालय की बालिकाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि पौधों की नियमित सार-संभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बालिका विद्यालय को वाटर कूलर एवं 100 गणवेश वितरित
कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका विद्यालय में श्री शंकर सिंह मझेवला के सहयोग से बड़ा वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरिफायर भेंट किया गया। वहीं समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से ग्रामवासियों को 100 गणवेश वितरित किए गए।
तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे
स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में इससे पूर्व ग्राम में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन कमल बाफना, सचिव अनिल चोरड़िया, कोषाध्यक्ष विनय लोढ़ा, सुरेंद्र मेहता, अनिल छाजेड़, पदम चंद जैन सहित ग्राम के
छोटू सिंह गुढ़ा, कान सिंह , ईश्वर सिंह , मदनराम , हाथीराम , सोहन लाल , लादूराम,दशरथ सिंह, सुनील पारीक, सुमेर सिंह , मूल सिंह, विजेंद्र दायमा, मुकेश प्रजापति, राजपाल सिंह, शंकर सिंह , प्रेम सिंह , हिम्मत सिंह , महिपाल सिंह , भवानी सिंह , रोहित नाथ, हर्षवर्धन सिंह , भंवर लाल लक्ष्मण , राजपुरोहित, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, हरी सांखला, हरी सिंह , मुकन सिंह , माल सिंह,लक्ष्मण जाट, राशि हनुमान राम , बनवारी लाल, विष्णु मेघवाल आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा
अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी ने ग्राम सरपंच माननीय महेंद्र सिंह मझेवला एवं ग्राम वासियों को शुभ कामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि रक्तदान,वृक्षारोपण,
बालिका विद्यालय में शुद्ध जल सुविधा एवं गणवेश वितरण जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से मानव सेवा पर्यावरण संरक्षण शिक्षा एवं राष्ट्र भक्ति का अनूठा संदेश दिया गया है