नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 24 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) एवं जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने जिले के नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 के सफलनिष्पक्ष एवं सुचारू संपादन के लिए राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम-09 के तहत रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिले के नगर निगम अजमेरनगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगर निगम अजमेर के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल पूनिया को रिटर्निंग अधिकारी तथा वार्ड संख्या एक से 20 हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर)वार्ड संख्या 21 से 40 हेतु सहायक कलक्टरवार्ड 41 से 60 हेतु उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेटवार्ड 61 से 80 हेतु अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) के अतिरिक्त राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के तहसीलदार एवं कलेक्ट्रेट तहसीलदार (भू. अभिलेख) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद किशनगढ़ में वार्ड एक से 30 के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ श्री अनिल कुमार चौधरी को रिटर्निंग अधिकारी तथा वार्ड 31 से 60 हेतु उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अरांई के अतिरिक्त तहसीलदार किशनगढ़तहसीलदार अरांई एवं तहसीलदार रूपनगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद पुष्कर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुष्कर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार पुष्कर एवं नायब तहसीलदार पुष्कर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद केकड़ी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट केकड़ी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार केकड़ी एवं नायब तहसीलदार केकड़ी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में जिले की नगर पालिकायों के चुनाव हेतु नगर पालिका नसीराबाद के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबादनगर पालिका सरवाड़ के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़नगर पालिका सावर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सावर तथा नगर पालिका पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पीसांगन को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित तहसीलों के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की उपलब्धता के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुमति के आधार पर नगर पालिका टांटोटी के लिए तहसीलदार टांटोटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार टांटोटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों के वार्डों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त करने संबंधी कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा गुरूवार 27 अगस्त को नगरीय निकाय आम चुनाव की लोक सूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। लोक सूचना जारी से पूर्व भी निर्वाचन संबंधी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

ईवीएम मशीनों के प्रथम रेण्डमाईजेशन मंगलवार को

अजमेर, 24 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नगर निगम अजमेरनगर परिषद किशनगढ़पुष्करनगर पालिका केकड़ीसरवाड़सावरटांटोटीनसीराबाद एवं पीसांगन के लिए ईवीएम मशीनों का आवंटन राज्य निर्वाचन आयोग के ई-सूची पोर्टल पर रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया से मंगलवार 25 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट अजमेर में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इसमें समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!