नगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की घोषणा की

राजसमंद। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को भीलवाड़ा रोड, HDFC बैंक के सामने स्थित राजसमंद जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा की।
पार्टी द्वारा राजसमंद नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा, नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड संख्या 2 से कान सिंह राठौड़ एवं वार्ड संख्या 26 से सूर्य प्रकाश सनाड्य, तथा भीम नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 से जितेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 15 से तेजमल जैन एवं वार्ड संख्या 19 से प्रकाश कोठारी को प्रत्याशी घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमित वर्मा ने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद्र जैन ने फीता काटकर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत कुमार पालीवाल , कालूराम कुमावत , जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर , जिला सचिव यशपाल रामावत, देशबंधु कीर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कपिल जैन , नाथद्वारा विधानसभा अध्यक्ष धर्मेश चंदेल , विधानसभा संगठन महासचिव रामलाल सुथार , मनोहर सिंह रावत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी राजसमंद
मो.: 8003695834

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!