चालीहो वृत त्याग व तपस्या के साथ आराध्यदेव वरूणअवतार झूलेलाल की भक्ति का मार्ग – महंत स्वरूपदास

अनासागर जेटी पर चालीहो समापन पर पूजन के साथ सिन्धी समाज का विशाल संगम
अजमेर 25 अगस्त- सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से 25वें झूलेलाल चालीहो का समापन अनासागर जेटी पर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम, प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी रामप्रकाश, श्रीराम विश्वधाम के स्वामी अर्जुनदास, ईश्वर गोविन्दधाम के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास जी, जतोई दरबार के फतनदास सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी, मन्दिर अध्यक्ष राम बालवाणी ने पंच महाज्योत प्रज्जवलन कर पूजन किया। मन्दिरों से आये मण्डलियों का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत सत्कार किया गया। शहर की अलग अलग कॉलोनियों से 11 बहिराणे साहिब व ज्योत थाल में लेकर आनासागर जेटी पर विशाल संगम पर सम्मिलित हुये।
महन्त स्वरूपदास उदासीन व श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम ने आज कहा कि आराध्यदेव झूलेलाल चालीहो समापन व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयंती सनातन धर्म में आराध्य की पूजा व महापुरूषों को उनके दिवस पर याद कर नई पीढी को जागृत करना हम सबका कर्तव्य है। यह चालीस दिवस त्याग व तपस्या के साथ आराध्यदेव वरूणअवतार झूलेलाल की भक्ति का मार्ग है जो हमारी पहचान है। सेवाधारियों को शुभ आर्शीवाद है कि शहर के सभी क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं और समाज को जोडने का काम कर रहे हैं।
सामूहिक छेज के साथ धार्मिक आयोजन
संयोजक नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकाश मोटवाणी, अशोक सोनी, धर्मदास, ढोलण शर्मा, सांस्कृतिक सचिव कलाकार घनश्याम भगत दीपक तेजावत द्वारा प्रस्तुतियां पर सभी श्रृद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया। मण्डली ने झूलेलाल सांई के भजन रख त मुहिंजे लाल ते.., सांई झूलेलाल मुखे पहिंजी चादर में ढकजां.., जेको चवंदो झूलेलाल तहिंजा थीदां बेडा पार के साथ शहनाई वादन पर सभी ने सामूहिक छेज की।
अलग अलग मन्दिरांे से सम्मिलित हुये बहिराणा मण्डली –
समिति के हरकिशन टेकचंदाणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार, श्री झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंज एवं पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1, झूलेलाल मन्दिर, यू.आई.टी. कॉलोनी, माकडवाली रोड, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, गंगेश्वर महादेव धोला भाटा सहित अलग अलग मन्दिरों में युवाओं की टोली छेज् के साथ नाचते हुये व पूजा अर्चना के साथ बहिराणा साहब ज्योत लेकर समारोह में सम्मिलित हुये। जयकिशन हिरवाणी व जगदीश बसरमलाणी ने सभी का स्वागत सत्कार किया। मंदिर बाबा गागूमल व बाली फेरवाणी ने पूजन करवाया। मंच का संचालन महेश टेकचंदाणी ने किया।
सामूहिक आरती व दीपदान –
सभी मन्दिरों से आये बहिराणा साहिब मण्डली द्वारा सामूहिक आरती के साथ दीपदान किया गया।
माधव बच्चाणी ने कहा कि 16 जुलाई से निरंतर 40 दिवस तक शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मंिदरों पर धार्मिक आयोजन किये गये जिसका समापन आज सम्पन्न हुआ। समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जीव सेवा समिति की ओर से जल व शर्बत की सेवा की गई।
कार्यक्रम में मदिर सेवाधारी गोविन्दराम, मोतीराम, घनश्यामदास चंदनाणी, भगवान साधवाणी, खेमचंद नारवाणी, महेश ईसराणी, अजीत पमनाणी, नरेन शाहणी भगत, प्रकाश जेठरा, दीदी पुुष्पा साधवाणी, जयप्रकाश मंघाणी, सेवक पंजवाणी, जी.डी.वृदांणी, मनोज मेंघाणी,मुकेश आहूजा, आसनदास पारवाणी, प्रकाश हासाणी, प्रकाश हिंगोराणी सहित अलग अलग संस्थाओं के सेवाधारी उपस्थित थे।
(नरेन्द्र बसराणी)
मो.9414431659

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!