आज का राशिफल व पंचांग : 27 अगस्त, 2026, गुरुवार

आज और कल का दिन खास
27 अगस्त 2026 : चन्द्रपूर्णिमा व्रत आज।
27 अगस्त 2026 : मदर टेरेसा जयंती आज।
27 अगस्त 2026 : नारियल पूनम आज।
27 अगस्त 2026 : हयग्रीव जयंती आज।
27 अगस्त 2026 : आज 13.33 बजे से शुरू होंगे पंचक।
27 अगस्त 2026 : यजुर्वेदी – अथर्ववेदी उपाकर्म आज।
28 अगस्त 2026 : रक्षाबंधन पर्व कल।
28 अगस्त 2026 : सत्य पूर्णिमा व्रत कल।
28 अगस्त 2026 : अमरनाथ यात्रा कल।
28 अगस्त 2026 : श्रावणी उपाकर्म कल।
28 अगस्त 2026 : कल पूर्ण होगी झूलन यात्रा।
आज का राशिफल
******************
27 अगस्त, 2026, गुरुवार
—————————————
मेष राशि : कारोबार में चल रहे तनाव व आर्थिक मंदी से परेशान रहेंगे। कर्ज संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा।
वृषभ राशि : आज का दिन परिवार के लिए महत्त्वपूर्ण है। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
मिथुन राशि : अपने दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम के प्रति आलस्य न करें।
कर्क राशि : समय पर काम करना सीखें। व्यापार बदलने का मन होगा। अपने काम पर ध्यान दें। यात्रा हो सकती है। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे।
सिंह राशि : आर्थिक तनाव के कारण समाज में आप का अपयश होगा। कार्यक्षमता में कमी आयेगी। व्यापार में उधारी अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।
कन्या राशि : प्रयास करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी रखें। जवाबदारी के कार्य सफलता के साथ पूरे होंगे।
तुला राशि : नौकरी में प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऋण कैसे चुकाया जाये इस ओर ध्यान देना चाहिए। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचकर रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि : व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने रोगों से पीडि़त रहेंगे।
मकर राशि : व्यापारिक नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।
कुंभ राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर हो, वाहन सुख संभव है।
मीन राशि : आप क्यों व्यर्थ समय गंवा रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
आज का पंचांग
===========
27 अगस्त 2026, गुरुवार
*********************
तिथि   चतुर्दशी 09:10 AM
आगे – पूर्णिमा
नक्षत्र    धनिष्ठा अगले दिन 02:16 AM
 आगे – शतभिषा
करण  वणिज 09:10 AM
 विष्टि    09:34 PM
आगे –  बव, बालव
योग   शोभन 07:55 AM
आगे-   अतिगन्ड
वार       गुरुवार
सूर्योदय   05:56 AM
सूर्यास्त    06:48 PM
चन्द्रमा    मकर 01:36 PM
राहुकाल   01:59 PM – 03:35 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत  1948
मास अमांत     श्रावण
मास पूर्णिमांत  श्रावण
शुभ मुहूर्त -अभीजित – 11:56 AM –  12:48 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!