जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने चुनावी तैयारियों का किया अवलोकन

 अजमेर 26 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बुधवार को नगर निगम आम चुनाव 2026 के संबंध में की जा रही तैयारियों का राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल के साथ अवलोकन किया।

     जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु के द्वारा अधिकारियों के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनावी तैयारियों का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी। विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। निर्वाचन आयोग की निर्देशों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

     उन्होंने मतदान दलों की रवानगी से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। मतदान दलों में लगे कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण विस्तार से किया जाना चाहिए।

     मतदान के पश्चात मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां अभी से आरम्भ करनी चाहिए। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष के मध्य कोई अवरोध नहीं हो। इसमें लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण समय पर किया जाए। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित

     अजमेर 26 अगस्त। अजमेर उत्तर में ए डी एम शहर श्री प्रवीण कुमार एवम तहसीलदार पूजा यादव के नेतृत्व में स्वीप टीम की गरिमा अग्रवाल और ऋतु चौहान ने नगर निकाय आम चुनाव हेतु बुधवार को अजमेर में विभिन्न लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत सुभाष उद्यान तथा आना सागर चौपाटी पर प्रातः काल वॉक पर आने वाले लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवायी। सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार नारे के साथ मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। आना सागर चौपाटी पर स्वास्थ्य लाभ लेने आई महिलाओं को घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और मेरा वोट मेरी आवाज़ नारे के साथ सभी को मतदान का संदेश भी दिया। बजरंग गढ़ चौराहे पर नव मतदाताओं को मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया, सभी ने वी फॉर वोट का चिह्व बनाकर अवश्य मतदान का संदेश दिया। इसके अलावा अजमेर बस स्टैंड पर भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित सभी यातिर््यों को मतदान की शपथ दिलवा कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!