‘षुभदा’ के विषेष बच्चों ने बांधे रक्षासूत्र

‘शुभदा’ के विशेष बच्चों को सामाजिक माहौल से जुडे रहने के उद्देश्य से प्रत्येक पर्व, त्यौहार एवं उत्सव आयोजित किये जाते है।

इसी क्रम में आज 27 अगस्त 2026 अजमेर के कोटड़ा स्थित ‘शुभदा’ के विशेष बच्चों ने अमरापुरा वृद्वाआश्रम के प्रबंधक मुकेष चौधरी एवं अन्य सदस्यों के साथ रक्षाबन्धन का पर्व मनाते हुए तिलक लगाकर इनकी कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा।

इसके बाद विशेष बच्चों ने अम्बे सेवा समिति प्रबंधक अमित शर्मा को तिलक लगाकर हाथों में रक्षासूत्र बांधकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। तथा विशेष बच्चों से रक्षासूत्र बांधा कर ऐसे बच्चों को आगे बढाने का सकंल्प लिया व बच्चों को केले और बिस्किट बाँटे।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुऐ विशेष बच्चे अजमेर शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पहुँचे। यहां पर बच्चों ने अधिकारी महावीर, सजंय व अन्य अधिकरियों को रक्षासूत्र बांधा। वह शुभदा टीम ने भविष्य में अच्छे समाजिक माहौल के सहयोग के लिए इन से अपील की समाज को विभिन्न बुराईयों से दूर रखेे जिससे समाज सुदृढ हो सके और समाज में अमन शान्ति बनीं रहें।

इस के बाद कोटड़ा स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में भी शुभदा के विषेष बच्चों ने प्रमुख अधिकारी डॉ. अजय महावर, डॉ. सुरेन्द्र डॉ. वरूण सैनी के साथ रक्षासुूत्र पर्व मनाया। इस प्रकार ‘शुभदा’ के विषष्ेा बच्चों ने शुभदा स्पेषल वर्ल्ड में ‘‘रक्षाबन्धन पर्व’’ हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह सन्देश दिया कि विशेष बच्चों से दुरियां नही बनाये, बल्कि हमेशा विशेष बच्चों की रक्षा एवं सुरक्षा करें। साथ ही विशेष बच्चों ने सामान्य जन को भी इनके प्रति लगाव एवं सहयोग करने की अपील की ताकि विशेष बच्चों का हौंसला बढता रहे एवं विशेष बच्चे भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर आगे बढ सकें।

रक्षासूत्र कार्यक्रम में विशेष बच्चों में हिरल, हिमांषी, सना, हर्षिता, मिष्ठी, लक्ष्य, प्रियांषु, हर्षित, कौषल, शौर्य आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में शुभदा परिवार के सुप्रभा, रेखा, ज्योति, अदिति, मंनषा, विनीता, सपना, पिन्टू, रेखा, मंजू ने सहयोग किया।

अपूर्व सेन

(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)

9460789744

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!