वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर श्री मिहिर देव के दिशा-निर्देशन में अजमेर – मारवाड़ –आबूरोड–अजमेर रेल खंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। डीसीटीआई के. के. मौर्य के अधीन 22 टिकट जांच कर्मियों के दल ने विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन जांच की।
अभियान के दौरान कुल 407 मामलों से ₹2,97,650/- का रेल राजस्व एवं जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रा के 385 मामले पकड़े गए, जिनसे किराए के रूप में ₹94,250 एवं जुर्माने के रूप में ₹1,92,500 सहित कुल ₹2,86,750 वसूले गए। अनियमित/उच्च श्रेणी यात्रा के 15 मामलों में ₹2,850 अतिरिक्त किराया और ₹7,500 जुर्माना सहित कुल ₹10,350 की वसूली की गई। बिना बुक कराया गया सामान के 7 मामलों से ₹550 का प्रभार वसूला गया।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा अधिकृत सीमा से अधिक सामान होने पर उसे पहले से बुक कराएं।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर