श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या में गूंजे श्याम भक्ति के स्वर

बेंगलुरु से लाए फूलों से सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार, चांदी के झूले में विराजे लड्डू गोपाल
अहमदाबाद, कानपुर और अजमेर के भजन गायकों ने बांधा समां, 
अलसुबह तक भक्ति में झूमते रहे श्रद्धालु
अजमेर। श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की ओर से  कृष्णगंज में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बेंगलुरु से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। वहीं चांदी के झूले में लड्डू गोपाल को विराजमान कर जन्मोत्सव मनाया गया।
भजन संध्या में अहमदाबाद, कानपुर और अजमेर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु अलसुबह तक भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे।
अहमदाबाद के राजवर्धन सुथार ने “मोरझड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा…”, “दुनिया चलती पैरों पर, मैं श्याम भरोसे चलता हूं…” और “कइया सरसी रे सांवरा…” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं कानपुर की दीपांशी तिवाड़ी ने “कितनी परीक्षा लिख दी बाबा तूने भाग्य में…”, “करके इशारे बुलाई गई रे बरसाने की गौरी…”, “बरसाने वाली राधे…” सहित भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
अजमेर के विमल गर्ग ने “आजा रे ओ सांवरे…” तथा सुनील जोशी ने “वीर हनुमान अति बलवाना, राम नाम…”, “कीर्तन की है रात…”, “सूरत प्यारी लागे, थारी मूरत प्यारी लागे…” और “काली कमली वाला मेरा यार है…” सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
पुष्प और इत्र की हुई बारिश
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर इत्र और पुष्पों की वर्षा की गई। मध्य रात्रि में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को ट्रॉफी, खिलौने, सिटी सहित विभिन्न उपहारों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आकर्षण का केंद्र रहीं धार्मिक झांकियां
कार्यक्रम में भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राकेश डीडवानिया, सुभाष काबरा, सूरजमल गोयल, श्याम बिहारी शर्मा, किशन गुप्ता, नरेंद्र दत्त वैष्णव, शिव कुमार बंसल, डॉ. कमलेश ईनानी, मुकेश कुमार टांक, मुकेश सोनी सहित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!