शिक्षा और शोध के क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस. पी. यू. पी. जी. महाविद्यालय फालना पाली राजस्थान में कार्यरत डॉ. गौतम शर्मा (प्राचार्य), व्यावसायिक प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार शर्मा और प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. फरहा नाज के संयुक्त प्रयासों से तैयार किए गए एडिटेड जर्नल “रिसेंट ट्रेंड इन रिसर्च” का सफलतापूर्वक प्रकाशन किया गया है। इस अवसर पर शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जर्नल शोधार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक बदलावों और नवीनतम तकनीकों (Modern Research Methodologies) से अवगत कराने में मील का पत्थर साबित होगा। प्राचार्य डॉ. गौतम ने बताया कि समकालीन समय में रिसर्च के बदलते ट्रेंड्स को एक मंच पर लाना बेहद जरूरी था, जिसे डॉ. मनोज और डॉ. फरहा के सहयोग से पूरा किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह जी राणावत, सचिव श्री शांतिलाल जी बोकाडिया, उपाध्यक्ष श्री हेमंत जी राणावत, ट्रेजरार श्री विपिन जी चौधरी, सयुक्त सचिव श्री अंकित जी राठौड़, श्री अशोक जी परमार, श्री अमित जी मेहता एवं श्री हंसमुख जी संघवी व अन्य पदाधिकारीगण एवं संस्था के सी. ई. ओ. डॉ. सुरेश जी अग्रवालऔर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने तीनों संपादकों को बधाई दी है।