मित्तल मॉल में आमजन ने पाया सीपीआर का प्रशिक्षण
अजमेर, 30 सितंबर()। वर्ल्ड हार्ट डे पर मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर में हुए पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन में हॉस्पिटल के प्रशासनिक विभाग की श्रीमती वंदना हिरानी भार्गव और श्रीमती कविता शर्मा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेडिकल विभाग से
डॉ. अज़ीमा ओज़ेफ़ाली दूसरे और पैरामेडिकल विभाग से सुश्री निकिता डीडवानिया और दीपक नामा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मित्तल ग्रुप के आगरा गेट स्थित मित्तल मॉल में आमजन ने हार्ट इमरजेंसी में पीड़ित को तत्काल सहायता प्रशिक्षण पाया। हॉस्पिटल के सीनियर का कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल गुप्ता ने कहा कि ह्रदय रोगी होने से बेहतर है कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और रोगों से दूरी बनाएं।
हॉस्पिटल के सीईओ एस के जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय पर बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसमें मित्तल ग्रुप के कुल 27 सदस्य (13 टीमें या व्यक्तिगत और दो-दो की 7 टीमें) ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ हिस्सा लिया। मित्तल प्रबंधन की ओर से संरक्षक मुन्नालाल मित्तल, निदेशक अनिल मित्तल, सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल,मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल, सार्थक मित्तल, डॉ आयुषी पाटनी मित्तल ने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पोस्टर्स को जज करने की ज़िम्मेदारी सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल गुप्ता और डॉ. विवेक माथुर को दी गई थी, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में काफी समय निकालकर यह काम किया। जजों ने बताया कि रैंकिंग काफी मुश्किल थी क्योंकि ज़्यादातर पोस्टर इतने अच्छे से बनाए गए थे कि ग्रेडिंग करना सच में मुश्किल हो गया था। जैन ने कहा कि हर कोई विजेता नहीं होता और शीर्ष पर होना सिर्फ़ उसकी अपनी काबिलियत या विशेषज्ञता पर भी निर्भर नहीं करता, क्योंकि खुद के बाद, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उससे बेहतर कोई था या नहीं। इसलिए, जो लोग शीर्ष 3 वरीयता क्रम पर नहीं आ पाए हैं, उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि अगली बार वरीयता क्रम पर बने रहने के लिए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जो बस थोड़ा सा ही रह जाता है।
वल्र्ड हार्ट डे पर मित्तल ग्रुप के मित्तल मॉल में भी हार्ट के प्रति जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सीपीआर ड्रिल कराई गई। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राहुल गुप्ता, मैनेजर क्वालिटी मित्तल हॉस्पिटल कविता लालवानी, नर्सिंग दिनेश खाती, कलीम , देवेंद्र और सीनियर पीआरओ नितेश भारद्वाज, सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर दौलतराम शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। मित्तल मॉल मैनेजर अभिषेक अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।