अजमेर । श्री श्याम सेवक कल्याण संघ द्वारा आज अग्र श्याम प्रेम मंडल द्वारा निकाली गई विशाल शोभा यात्रा में अध्यक्ष राकेश डीडवानिया के नेतृत्व में नया बाजार पर भव्य स्वागत किया गया ।श्री श्याम सेवक कल्याण संघ ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं शीतल पेय एवं अल्पाहार वितरित किया ।
इस अवसर पर श्याम बिहारी शर्मा पार्षद विनोद डीडवानिया शिवकुमार बंसल मुकेश सोनी नरेंद्र वैष्णव मुकेश टॉक कमलेश कुमार ईनाणी लेखराज सिंह राठौड़ मुकेश डीडवानिया सत्य नारायण भंसाली योगेश सारस्वत नवल शर्मा दीपक कौशिक सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।
राकेश डीडवानिया