पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 : मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त

अजमेर, 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए नियुक्त मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी नियुक्त किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2026 के लिए समस्त मतदान दलों के पीआरओ, पीओ प्रथम का अर्द्ध दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षणार्थियों को समूह में पोल प्रोसेस, ईवीएम ईडीसी सबंधी सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
उन्होंने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण सोमवार 12 से 14 अक्टूबर तक दिया जाएगा। इसमें प्रथम पारी प्रातः 9 से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से 5.30 बजे तक होगी। प्रशिक्षण स्थल सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के सभागार के लिए प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी नायब तहसीलदार प्रथम अजमेर, सूचना केन्द्र अजमेर मुख्य सभागार एवं दर्शक दीर्घा के लिए नायब तहसीलदार किशनगढ़ तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के सभागार के लिए नायब तहसीलदार अरड़का को प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!