आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 – अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जयंती समारोह के 11 वे दिन 12 अक्टूबर को अग्रवाल पाठशाला सभा ग्राउंड में भजन क्लबिंग का कार्यक्रम संपन्न हुआ पाठशाला सभा का पूरा ग्राउंड अग्र बंधुओ से और अन्य समाज के लोगों से खचाखच भरा हुआ था अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि वृंदावन से आये रसिक वैष्णव के बैंड ने अपनी संगीत की सुरीली आवाज से वातावरण को कृष्ण मय और राम से ओतप्रोत बना दिया अपने पूरे धमाल के साथ श्रोताओं को भजनों की धुन पर झूमने पर मजबूर कर दिया
आधुनिक संगीत का नया रूप देखने को मिला जिसमें भजन कीर्तन और दिव्य संगीत के माध्यम से रासलीला और बृजरास पर आधुनिक प्रस्तुतिया दी गयी संगीत की धुन के साथ श्रोताओं को नाचते हुए झूमते हुए देखा गया भजन कीर्तन में ज्यादातर कृष्ण भगवान के और राम भगवान पर के गीत गाये यथा बरसाने की छोरी जगनन्नाथ चका नैन फूलो की होली फूलो से खेल रहे है बांके बिहारी और राम धुन पर श्रोता देर रात तक थिरकते रहे
कार्यक्रम के प्रारंभ में भजन क्लबिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश गोयल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात पाठ शाला के अध्यक्ष सीताराम गोयल जयंती मुख्य संयोजक अशोक पंसारी शाला सचिव गोपाल गोयल ने अथिति समाजसेवी सुरेश गोयल माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम संयोजक विमल गर्ग मनिल गर्ग ने मुख्य अतिथि सुरेश गोयल को स्मृति सिंह भेंट किया कार्यक्रम के दौरान अजमेर शहर के पुलिस अधीक्षक हर्षवेर्धन अग्रवाला भी मौजूद थे जिनका मुख्य संयोजक शैलेन्द्र अग्रवाल राजेंद्र मित्तल ने स्वागत किया विष्णु मंगल दिनेश प्रणामी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया भजन कलबिंग प्रोग्राम देर रात तक चला
13 अक्टूबर को भोजन प्रसादी के साथ समापन
अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन 13 अक्टूबर मंगलवार को भोजन प्रसादी के साथ होगा कार्यक्रम 6:00 बजे प्रारंभ होगा जिसमें सकल अग्रवाल समाज के बंधु भाग सकेंगे