त्रिसुगंधि के नवरात्र विशेष कार्यक्रम में सामूहिक आरती, प्रश्नोत्तरी, काव्यपाठ और डांडिया रास ने बांधा समां

उदयपुर। त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रिवर फ्रंट गार्डन में नवरात्र विशेष कार्यक्रम का आयोजन अपराह्न 4 से 7 बजे तक उत्साह, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। तीन घंटे चले इस अनूठे कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक आरती से हुआ। इसके पश्चात नवरात्र में भारत में देवियों, रामायण,  भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्यपाठ तथा डांडिया रास ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा संस्थान, उदयपुर की संस्थापक एवं अध्यक्ष कल्पना गोयल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर की हिंदी आचार्य प्रो. नवनीतप्रिया शर्मा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रीति भट्ट, डॉ. सरस्वती जोशी, डॉ. अनुश्री राठौड़, साहित्यकार मीनाक्षी पारीक तथा आरती चितौड़ा शामिल थीं। संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार आशा पाण्डेय ओझा और संयुक्त मंत्री सुनीता निमेष सिंह का सान्निध्य रहा।
कार्यक्रम में नौ महिलाओं ने मंच पर विराजित होकर नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीकात्मक रूप प्रस्तुत कर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। वरिष्ठ वर्ग में मधु सहगल ने प्रथम, शील रानी ने राधिका द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवा वर्ग में डॉ. प्रीति भट्ट ने प्रथम, डॉ. अनुश्री राठौड़ ने द्वितीय तथा अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी के पश्चात आयोजित काव्य गोष्ठी में, सपना जैन शाह, नम्रता जैन, चंचल, गति शर्मा, सुदेश चौधरी , मीनाक्षी पारीक, मधु प्रधान, डॉ नवनीत प्रिया, रजनीकांत मनावत, सहित कुल 15 कवियों ने अपनी रचनाओं का वाचन किया।
स्वागत उद्घोषण श्री रजनीकांत मनावत ने किया। श्रीमती दीपिका स्वर्णकार और श्रीमती चंचल शर्मा ने कार्यकर्ता अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापन की  श्री बंसीलाल लोहार ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश मारवाड़ी ने किया।
संस्थान की संयुक्त मंत्री सुनीता निमिष सिंह ने बताया कि सामूहिक आरती, नवदुर्गा स्वरूपों की प्रस्तुति, दो आयु वर्गों में प्रश्नोत्तरी, काव्यपाठ और डांडिया रास को एक ही आयोजन में समाहित करना संस्थान का अभिनव प्रयास रहा। तीनों प्रमुख गतिविधियों ने कार्यक्रम को रोचक, सहभागितापूर्ण और यादगार बनाया। आयोजन में रिवर फ्रंट गार्डन के सदस्यों, तारा संस्थान के सदस्यों,एवं  त्रिसुगंधि के सदस्यों  की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। यह आयोजन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित था। सभी पुरुष वर्ग ने महिलाओं को ऊपरना ओढ़ाकर पुस्तकें भेंट की। सुदेश चौधरी, आर.के. बंसल, बंशीलाल, विनोद उपाध्याय, बृजेश कुमार मंडल, मदान सहित  त्रिसुगन्धि समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!