पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 : प्रथम चरण के लिए मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर को

अजमेर, 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 28 एवं 30 अक्टूबर को होगा। इसके लिए प्रथम चरण के मतदान दलों का प्रस्थान बुधवार 21 अक्टूबर को एवं द्वितीय चरण के मतदान दलों का प्रस्थान 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर से होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 दो चरणों में होने जा रहा है। प्रथम चरण में जिला परिषद के 15 वार्डों के चुनाव होंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 (पंचायत समिति पीसांगन एवं अजमेर ग्रामीण-नांद), वार्ड संख्या 3 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 6 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 7 (पंचायत समिति पीसांगन एवं श्रीनगर), वार्ड संख्या 8 (पंचायत समिति श्रीनगर), वार्ड संख्या 12 (पंचायत समिति केकडी एवं सरवाड), वार्ड संख्या 13 (पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 14 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 15 (पंचायत समिति सरवाड़, केकड़ी एवं सावर), वार्ड संख्या 16 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 17 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 18 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 19 ( पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 24 (पंचायत समिति श्रीनगर) तथा वार्ड संख्या 25 (पंचायत समिति श्रीनगर) के लिए मतदान 22 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए भी मतदान होगा। प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में पंचायत समिति सरवाड़ की 25 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 84 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति केकड़ी की 22 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 83 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सावऱ की 20 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 68 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति पीसांगन की 26 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों में 105 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति श्रीनगर की 28 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों में 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की एक (नांद) ग्राम पंचायत के एक पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 में 5 मतदान बूथों पर मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए मतदान होगा। जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या एक (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 4 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 5 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 9 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 10 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 11 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 20 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 21 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 22 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 23 (पंचायत समिति अरांई एवं सिलोरा), वार्ड संख्या 26 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 27 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 28 (पंचायत समिति बडल्या एवं अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 29 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 30 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 31 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 32 (पंचायत समिति सिलोरा) तथा वार्ड संख्या 33 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा) के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान भी 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक-नांद को छोड़कर) की 25 ग्राम पंचायतों के 18 पंचायत समिति वार्डों के 109 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति बडल्या की 25 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 87 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सिलोरा की 36 ग्राम पंचायतों के 27 पंचायत समिति वार्डों के 154 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अरांई की 23 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 8़6 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति भिनाय की 30 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों के 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 30 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

प्रत्येक मतदान भवन पर स्थापित होंगे मतदाता सहायता केन्द्र

मतदाताओं को सही मतदान केन्द्र एवं मतदाता क्रमांक की जानकारी मिलेगी

     अजमेर, 19 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने निर्धारित मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के लिए प्रत्येक मतदान भवन पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से मतदाताओं को उनके सही मतदान केन्द्र एवं मतदाता क्रमांक की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं व्यवधान रहित ढंग से सम्पन्न हो सके।

     जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन के दौरान एक ही मतदान भवन में एक से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित होने के कारण मतदाताओं के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मतदान भवन पर भीड़-भाड़ बढ़ने तथा मतदान दल के कार्मिकों से बार-बार पूछताछ होने की संभावना रहती है। इन समस्याओं के समाधान एवं मतदान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदान भवन पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सहायता केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्तर के कार्मिकों को नियुक्त किए जाएंगे। इन केन्द्रों पर तैनात कार्मिकों के पास संबंधित मतदान भवन की मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से वे मतदाताओं के नाम एवं मतदाता क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर उन्हें उनके निर्धारित मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहायता करेंगे।

     उन्होंने बताया कि जिन मतदान भवनों में पांच तक मतदान केन्द्र स्थापित होंगे, वहां मतदाता सहायता के लिए दो सहायक नियुक्त किए जाएंगे। जिन मतदान भवनों में पांच से अधिक मतदान केन्द्र होंगे, वहां आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर निर्णय लेकर अतिरिक्त सहायकों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी मतदाताओं को समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सके।

     उन्होंने बताया कि मतदाता सहायता केन्द्रों पर नियुक्त कार्मिकों के मोबाइल फोन नम्बर भी संकलित किए जाएंगे। मतदान दिवस पर इन कार्मिकों के माध्यम से मतदान केन्द्रों की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।

     उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से मतदाताओं को सही मतदान केन्द्र की जानकारी आसानी से मिल सकेगी तथा मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा। साथ ही, मतदान दलों को भी मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग मिलेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!