पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न : अजमेर जिले में 62.49 प्रतिशत मतदान

अजमेर, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण का मतदान गुरूवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, सावर एवं श्रीनगर के कुल 4,05,041 मतदाताओं में से 2,53,129 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 62.49 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। जिले में प्रातः 10 बजे तक 13.74 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 31.55 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 42.66 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 61.60 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम औसत मतदान प्रतिशत 62.49 रहा।

     उन्होंने बताया कि जिले की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण, केकड़ी, पीसांगन, सरवाड़, सावर एवं श्रीनगर में मतदान प्रातः 7 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हुआ तथा निर्धारित समय तक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

     पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के कुल 5097 मतदाताओं में से 3071 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 60.25 रहा। प्रातः 10 बजे तक 12.42 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 23.31 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 39.49 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 59.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत 60.25 रहा।

     पंचायत समिति केकड़ी के कुल 73,506 मतदाताओं में से 44,575 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 60.64 रहा। प्रातः 10 बजे तक 11.81 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 28.73 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 39.88 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 58.93 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम मतदान प्रतिशत 60.64 रहा।

     पंचायत समिति पीसांगन के कुल 94,593 मतदाताओं में से 56,810 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 60.06 रहा। प्रातः 10 बजे तक 13.02 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 29.89 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 39.92 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 59.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत 60.06 रहा।

     पंचायत समिति सरवाड़ के कुल 75,751 मतदाताओं में से 49,021 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 64.71 रहा। प्रातः 10 बजे तक 16.48 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 35.70 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 46.39 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 64.37 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम मतदान प्रतिशत 64.71 रहा।

     पंचायत समिति सावर के कुल 55,018 मतदाताओं में से 36,213 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 65.82 रहा। प्रातः 10 बजे तक 12.89 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 30.20 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 41.91 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 63.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम मतदान प्रतिशत 65.82 रहा।

     पंचायत समिति श्रीनगर के कुल 1,01,076 मतदाताओं में से 63,439 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 62.76 रहा। प्रातः 10 बजे तक 14.29 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 33.20 प्रतिशत, अपराह्व 3 बजे तक 45.03 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 62.65 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम मतदान प्रतिशत 62.76 रहा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!