उत्तर पश्चिम रेलवे की चार रेलसेवाएं रद्द, एक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

दुर्गापुर एवं अंडाल स्टेशनों पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की चार रेलसेवाएं रद्द, एक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

पूर्व रेलवे द्वारा खाना–आसनसोल रेलखंड के दुर्गापुर एवं अंडाल स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार रेलसेवाएं रद्द रहेंगी तथा एक रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रद्द एवं मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है।

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)*

1. गाड़ी संख्या 19608, मदार–कोलकाता रेलसेवा दिनांक 21 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता–मदार रेलसेवा दिनांक 24 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर–सियालदह रेलसेवा दिनांक 22 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12987, सियालदह–अजमेर रेलसेवा दिनांक 23 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवा*

1. गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर–सियालदह एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 22 दिसंबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–गया–किऊल–भागलपुर–गुमानी–रामपुर हॉल्ट–सीतारामपुर–खाना होकर संचालित होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!