श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, अदम्य साहस और ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन और राजनीतिक संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी केवल देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं थीं, बल्कि वे दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत निर्णय क्षमता की प्रतीक थीं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। वर्ष 1971 के युद्ध में उनके कुशल नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई और बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्व रियासतों के प्रिवी पर्स की समाप्ति तथा हरित क्रांति जैसे महत्वपूर्ण फैसलों के माध्यम से देश की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के उत्थान को अपनी राजनीति का प्रमुख उद्देश्य बनाया। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए 31 अक्टूबर 1984 को उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी के साहस, धर्मनिरपेक्ष विचारधारा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सभी कांग्रेसजनों को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि
इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक डॉक्टर गोपाल बाहेती, विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता द्रोपदी कोली फखरे मोईन, गजेंद्र रलावता, नौरत गुर्जर, अमित गर्ग, किरण गढ़वाल,नवीन कच्छावा, हेमंत जोधा, ईश्वर टहल्यानी ईश्वर राजोरिया, चंद्रशेखर बालोटिया ,मुकेश पंवार, प्रताप यादव विजय नागोरा शैलेंद्र अग्रवाल लक्ष्मी धौलखेड़िया लक्ष्मी बुंदेल, चंदर कान्त पालीवाल, नितिन जैन, हेमराज खारोंलिया, अभिमन्यु चौधरी,अशोक दुलानी, सुनील मोतियानी, वसीम खान,हरपाल छाबड़ा, हरिप्रसाद जाटव सुमित मित्तल चंद्रेश सुनिया योगेश जाटोलिया, रमेश गरवाल, सोना धनवानी ,शमशुद्दीन, मुकेश सबलानिया, गणेश चौहान मीनाक्षी, मीनाक्षी यादव मीणा, सुरेश राठौड़, करतम मीणा, सरवन चौधरी, राजेंद्र वर्मा, दिलीप गढ़वाल, विनोद आसनानी, मनीष सैन, सुरेन्द्र गुर्जर, धर्मेंद्र नागवाल, राजीव कच्छावा, भूपेंद्र चौहान,राजेश गौरा , नरेन्द्र भाटी, वीर सिंह प्रिंस मेघवंशी, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे
जारीकर्ता:
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!