पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतगणना शुक्रवार को

अजमेर, 19 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए मतगणना शुक्रवार 20 नवम्बर को की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत अजमेर जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद के वार्ड सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, माखुपुरा अजमेर में प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। इसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समितिवार स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद सदस्यों के लिए डाक मतपत्रों की गणना मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-18 में 3 गणना टेबलों पर होगी। पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाक मत पत्रों की गणना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनके मतगणना कक्ष में की जाएगी। पंचायत समिति सरवाड़ में कुल 84 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-03 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 12, 13, 15 एवं 19 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति केकड़ी में कुल 83 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-09 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 12, 14, 15 एवं 18 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सावर में कुल 68 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-13 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 15 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 15, 16 एवं 17 शामिल हैं। मतगणना 5 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति पीसांगन में कुल 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रोनिक्स ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या ईएल-08 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 2, 3, 6 एवं 7 शामिल हैं। मतगणना 8 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति श्रीनगर में कुल 116 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष सिविल ब्लॉक पर कमरा संख्या सी-06 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 7, 8, 24 एवं 25 शामिल हैं। मतगणना 10 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में कुल 114 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-21 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 2, 4, 5, 28 एवं 33 शामिल हैं। मतगणना 9 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बडल्या में कुल 87 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक प्रथम तल पर कमरा संख्या एम-32 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 4, 5, 26, 27 एवं 28 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सिलोरा में कुल 154 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष सिविल ब्लॉक पर कमरा संख्या सी-15 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 27 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 23, 29, 30, 31, 32 एवं 33 शामिल हैं। मतगणना 11 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति अरांई में कुल 86 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक प्रथम तल पर कमरा संख्या एम-37 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 17 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 20, 21, 22 एवं 23 शामिल हैं। मतगणना 7 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति भिनाय में कुल 116 बूथों पर मतदान हुआ था। इसका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक भूतल पर कमरा संख्या एम-25 है। इसमें पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 19 है। इस पंचायत समिति में जिला परिषद के वार्ड संख्या 9, 10 एवं 11 शामिल हैं। मतगणना 9 गणना टेबलों पर होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों एवं अन्य के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था प्रवेश द्वार संख्या एक (ब्रिज के पास) से की जाएगी। उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था प्रवेश द्वार राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मल्टीपोस्ट मल्टीवोट (एमपीएमवी) ईवीएम में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य अर्थात् दोनों पदों के लिए परिणाम एक ही नियंत्रक यूनिट में प्रदर्शित होगा। ईवीएम के उपयोग के संबंध में आयोग के जारी निर्देशों के अनुसार पहले पद पर जिला परिषद एवं द्वितीय पद पर पंचायत समिति सदस्य के लिए ईवीएम को सेट करना है। अतः परिणामों के प्रदर्शन के समय पहले जिला परिषद का परिणाम प्रदर्शित होगा। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य का परिणाम प्रदर्शित होगा।

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किए मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 19 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के मतगणना के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के मतों की गणना शुक्रवार 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर में होगी। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। ये अधिकारी जिला परिषद सदस्यों की मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना रिटर्निंग अधिकारी के रूप में करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरवाड़, केकड़ी, सावर एवं अरांई के उपखण्ड अधिकारी संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। पंचायत समिति पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ़, श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद, अजमेर ग्रामीण के लिए उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, बड़ल्या के लिए उपखण्ड अधिकारी अजमेर, सिलोरा के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ एवं भिनाय के लिए उपायुक्त (दक्षिण अनुभाग) अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर को संबंधित पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंचायतीराज आम चुनाव 2026

डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 19 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के लिए जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बंधु ने बताया कि पंचायत आम चुनाव के लिए निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों से जिला परिषद सदस्यों के लिए प्राप्त डाक मतपत्रों के मतों की गणना कॉलेज के मैन ब्लॉक भू-तल पर कमरा नम्बर ड-18 में की जाएगी। इन डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल को मतगणना कक्ष का सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंचायतीराज आम चुनाव-2026

मतगणना के मद्देनजर जिले के 6 संस्थानों में शुक्रवार को अवकाश घोषित

अजमेर, 19 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थलों पर शुक्रवार 20 नवम्बर को मतगणना आयोजित होगी।

     जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि मतगणना के दौरान अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणन अभिकर्ताओं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने संबंधित संस्थानों में 20 नवम्बर को अवकाश घोषित किया है। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा संबंधित संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है। मतगणना के दौरान निर्धारित सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

     उन्होंने बताया कि नसीराबाद रोड़ माखुपुरा स्थित राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित आईटीआई परिसर में संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) प्राविधिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय में अवकाश रहेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!