मंडल रेल प्रबंधक अजमेर ने अजमेर–आबूरोड रेलखंड का किया निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन कार्यों की प्रगति व संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को अजमेर–आबूरोड रेलखंड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों तथा यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और आबूरोड स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लिया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक ने अजमेर से प्रस्थान कर सर्वप्रथम मारवाड़ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने रानी और फालना स्टेशनों पर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान इन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे नए स्टेशन भवन, प्रथम व द्वितीय प्रवेश द्वार तथा अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई। फालना में उन्होंने रनिंग रूम की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में मंडल रेल प्रबंधक आबूरोड स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और रेल कर्मचारियों के साथ ‘स्टेशन संरक्षा संवाद’ आयोजित किया। संवाद के दौरान उन्होंने रेल परिचालन में संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया और कर्मचारियों से सीधे फीडबैक लिया।
इस निरीक्षण दौरे के दौरान मंडल के वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण—वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरओ) तथा वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर—सहित अन्य पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!