*अजमेर।* मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत श्री विष्णु कुमार जोशी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गिरराज कुमारी जोशी ने अपने वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ (गोल्डन जुबली) के पावन अवसर पर श्री अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच खुशियां साझा कीं।
ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था द्वारा संचालित श्री अमरापुर सेवा घर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री हरी चंदनानी, ट्रस्टी चंद्र नोतानी, सचिव रमेश मेंघानी, रमेश टिलवानी, सुपरवाइजर मुकेश चोयल सहित संस्था के सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने महंत श्री विष्णु कुमार जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी को वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने भी दंपती को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
गोल्डन जुबली के इस विशेष अवसर पर महंत श्री जोशी ने आश्रम के सभी वृद्धजनों एवं स्टाफ सदस्यों को शॉल भेंट किए। उन्होंने आश्रम के प्रथम तल पर स्थित वृद्धजनों के आवास तथा द्वितीय तल पर संचालित प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। साथ ही आश्रम की व्यवस्थाओं, सेवा गतिविधियों एवं प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना की।
कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया। अंत में संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने महंत श्री विष्णु कुमार जोशी एवं उनके परिवार सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
महामंत्री हरी चंदनानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा ही माधव सेवा के संकल्प के साथ वृद्धजनों को सम्मान, स्नेह एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है