कांग्रेसियों ने किया विजयी प्रत्याशियों का किया स्वागत, माला-साफा पहनाकर जताई खुशी

महेंद्र सिंह रलावता ने मतदाताओं का जताया आभार, 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
अजमेर। पंचायती राज चुनाव 2026 में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से गजराज कंवर (लाला बन्ना) तथा अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 5 से रजिया वाजिद खान चीता के विजयी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, शिवकुमार बंसल, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी, राजेंद्र नरचल, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत, शक्ति सिंह रलावता, मनीष अग्रवाल, विशाल टाटीवाल, मुकेश सिंह राठौड़, शंकर गुर्जर, अभिषेक रावत, राजेंद्र वर्मा और कुशवंत रोहिल्ला सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!