राज्य पुरस्कार शिविर में सराधना के स्काउट्स एवं गाइड्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सराधना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ पीसांगन के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार अनुशंसा शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में विद्यालय के 10 स्काउट्स तथा गरिमा कंवर के नेतृत्व में 6 गाइड्स शिविर में भाग लिया । पुष्कर घाटी में आयोजित इस शिविर में स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न लिखित एवं मौखिक दक्षताओं का परीक्षण किया गया ।
शिविर के दौरान वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की लॉग बुक का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस बैज, फार्मर बैज, कैंपर बैज, किचन गार्डन, स्काउट वेबसाइट एवं साक्षरता बैज सहित विभिन्न दक्षताओं की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई।
 आर एन रावत ने बताया कि शिविर में अमान खान, भव्य पुरी, हिमांशु माली, जतिन कुमार, काव्यांश गिरी, लोकेश प्रेमचंद मंडरावलिया, महेश, पवन, शुभम रावत, सुमित चौधरी, मोनिका सेन, सानिया बानो, सोनिया रावत, रक्षिता सेन, मनीषा सेन एवं प्रेरणा चौधरी ने अपनी सहभागिता निभाई ।
यह शिविर 17 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित हुआ। संस्था प्रधान मीनू चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विद्यालय के स्काउट्स एवं गाइड्स स्काउटिंग के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। विद्यालय स्टॉफ व ग्रामवासियों ने सराधना स्काउटिंग को सराहना की l

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!