संगीत की स्वर लहरियों के साथ IIMLS ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

MISRI के ग्लोबल अभियान में डॉ. लाल थदानी एवं डॉ. दीपा थदानी क्षेत्रीय प्रचारक नियुक्त

अजमेर। गीत-संगीत के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और जनजागरण को नई दिशा देने वाली इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS) ने इस बार अपने संगीतमय आयोजन को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़कर एक अनुकरणीय पहल की।

IIMLS के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ. लाल थदानी एवं डॉ. दीपा थदानी को महावीर इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय पहल MISRI (महावीर इंटरनेशनल स्पेशल रीजनल इनिशिएटिव) के ग्लोबल रोड सेफ्टी अभियान में क्षेत्रीय प्रचारक नियुक्त किया गया है।

इस अभियान का प्रमुख संदेश “NO MOBILE WHILE DRIVING” है। इसका उद्देश्य वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, आमजन में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प दिलाना है।

इसी क्रम में आनासागर सर्कुलर रोड स्थित जयपुर जंगल रेस्टोरेंट में आयोजित IIMLS के कराओके संगीत एवं दीपावली मिलन समारोह में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेवानिवृत्त ACP विजिलेंस लोकेश त्रिपाठी एवं विजय कुमार ने उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही सभी सदस्यों को ऑनलाइन माध्यम से भी अभियान से जुड़कर संकल्प एवं प्रतिज्ञा फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सदस्यों ने एकल एवं युगल गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दीपावली मिलन को यादगार बनाया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. जय सिंह मीणा, के. भार्गव, कुमकुम जैन, नरेंद्र सिंह, राजकुमार लोहिया, दुर्गेश कांवर पूजा जायसवाल, वर्षा, पूनम, संध्या राठौड़, भगवान सिंह, शैलेश उबाना, धर्मपाल चांडवानी, शंकर धनवानी, नैना सिंह, उमेश चंदनानी सहित अनेक सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

IIMLS के अध्यक्ष गोपेन्द्र पॉल सिंह राठौड़ ने सभी सदस्यों एवं नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की।

डॉ. लाल थदानी ने कहा कि संगीत के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाना IIMLS का सदैव उद्देश्य रहा है। सड़क सुरक्षा केवल यातायात का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और परिवारों की खुशियों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। एक छोटी-सी सावधानी अनेक अनमोल जिंदगियां बचा सकती है।

आइए, मिलकर संकल्प लें!

फोन इंतजार कर सकता है, जिंदगी नहीं!

जीवन बचाएं – परिवार बचाएं!
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।

संपर्क:
डॉ. लाल थदानी – संस्थापक, IIMLS
मो. 8005529714

गोपेन्द्र पॉल सिंह राठौड़ – अध्यक्ष, IIMLS
मो. 9549868868

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!