क्या 1999 में भाजपा ने आतंकियों से समझौता नहीं किया:दिग्विजय

digvijays 2013-2-9संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार को फांसी पर चढ़ाए जाने के बाद कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि क्या भाजपा ने 1999 के कंधार प्लेन हाइजैक मामले को लेकर आतंकियों से समझौता नहीं किया?

दिग्विजय सिंह ने राजनीतिक दलों से अफजल की फांसी में देरी को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने हर मानदंड और प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह फैसला लिया।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए उनसे पूछा कि क्या उन लोगों ने कंधार प्लेन हाईजैक मामले में आतंकियों से समझौता नहीं किया? किसने उन खूंखार आतंकियों को छोड़ा?

आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस के नरम रवैए के आरोपों को खारिज करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को आतंकवाद से सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेता आतंकवाद की भेंट चढ़ गए। गौरतलब है कि 2001 के संसद हमले के दोषी को आज फांसी पर लटका दिया गया। विशेष अदालत ने उसे 2002 में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखते हुए उसकी फांसी की सजा की पुष्टि कर दी।

Comments are closed.

error: Content is protected !!