नानी बाई रो मायरे कथा का विशेष प्रसारण

nani bai ka mayra 02अजमेर। सेठ सांवरिया संत्सग समिति गुवाहाटी आसाम की ओर से आयोजित की गई नानी बाई रो मायरे की कथा का विशेष प्रसारण संस्कार टीवी पर 24 फरवरी से 26 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक किया जायेगा। कथा वाचक गौरव व्यास ने बताया कि इस कथा के दौरान उनके द्वारा 56 करोड़ के मायरे के रूप में 56 लोगों से नेत्रदान की मांग की थी। लेकिन इस पूनित कार्य में अब तक वहां के 221 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। गौरव व्यास द्वारा पिछले 7 सालों में सम्पूर्ण भारत वर्ष में 7 हजार 750 लोगो को नेत्रदान के लिए सकंल्पित कराया जा चुका है।

Comments are closed.

error: Content is protected !!