फ्लैट दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप

caseमुंबई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक नई घटना के तहत रियल इस्टेट से जुड़े दो एजेंटों ने मुंबई में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। हालांकि पुलिस दोनों दुष्कर्मियों को हिरासत में लेने में कामयाब रही।

दोनों ने गुरुवार को 17 साल की एक नाबालिग लड़की को मकान दिखाने के लिए कांडीवली बुलाया और यहां से उसे फुसलाकर एक होटल ले गए। दोनों ने योजनानुसार लड़की के कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला दिया और विरार में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को हाई-वे पर छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को पुलिस ने जगह की पहचान कर ली और दोनों को विरार से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता कांडारपाडा, दहिसर [ईस्ट] में किराए के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती है और घटना के बाद वह अपने मां-बाप के पास पैतृक निवास चली गई है। वह एक फ्लैट खरीदना चाहती थी, इसलिए उसने बुधवार की सुबह कंडावली में दो रियल इस्टेट एजेंटों से मुलाकात की। पीड़िता ने अपने एक दोस्त से एजेंट मुहम्मद सद्दाम [22] का नंबर हासिल किया था। पीड़िता व एजेंट सद्दाम एक ही कॉलोनी में रहते हैं। दूसरे एजेंट कृष्णा मस्तुद [25] की भी पहचान हो गई है।

आरोपियों ने कंडावली कांप्लेक्स में पीड़िता को कुछ अपार्टमेंट्स दिखाने का वादा किया था। इसके लिए दोनों ने पीड़िता को गुरुवार शाम को कंडावली [ईस्ट] में आकुर्ली रोड पर एक मॉल के नजदीक मिलने को कहा था। तीनों की मुलाकात तय जगह पर हुई और इसके बाद बातचीत करने के लिए कंडावली में एक रेस्टोरेंट चले गए। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की की कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला दिया। मदहोश लड़की के साथ दुष्कर्म कर दोनों ने सड़क पर छोड़ दिया। शुक्रवार के तड़के डेढ़ बजे जब वह सचेत हुई तो उसने खुद को कंडावली [ईस्ट] के वेह में पड़ा हुआ पाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके कपड़े फटे हुए थे और उसके शरीर पर नाखूनों के निशान बने हुए थे। उसे अपने निजी अंगों में दर्द का एहसास हुआ। इसके बाद उसने अपने एक मित्र को फोन किया और ईलाज के लिए भगवती अस्पताल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अपना यह अपराध स्वीकार कर लिया है कि दोनों ने विरार के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि हमने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है और उन्हें मेडिकल जांच के लिए नागपाडा अस्पताल भेज दिया गया है। हमने कृष्णा व सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रियल इस्टेट एजेंट हैं। उन दोनों पर इंडियन पीनल कोर्ट के तहत धारा 328 [जहर], 376 [रेप] और 34 [कॉमन इंटेंशन] का केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में घटे दुष्कर्म की घटनाएं:

29 जनवरी: ओशिवारा पुलिस ने 25 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया जिस पर पांच साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। लड़के ने उस समय यह दुष्कर्म किया जब पीड़िता की मां काम के लिए घर से बाहर निकली हुई थी।

18 जनवरी: जुहू पुलिस ने एक स्कूल बस चालक/क्लिनर रमेश राजपूत को गिरफ्तार किया। राजपूत पर चार साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में घर छोड़ते समय छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।

10 जनवरी: 70 साल के नियाज अहमद हसन रजा को शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इसका एमएमएस बनाकर प्रसारित भी कर दिया था।

error: Content is protected !!