जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद किरण माहेश्वरी ने वर्ष 2013-14 के केन्द्रीय अर्थसंकल्प को पूरी नहीं होने वाली घोषणाओं से युक्त बताया है। किरण ने कहा कि तिव्र आर्थिक विकास के लिए सरकार में ईच्छा शक्ति ही नहीं है। बेकारी, मंहगाई एवं भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के किसी कदम की घोषणा नहीं की गई है। राजस्थान में तेल शोधक संयत्र की स्थापना एक सपना बन कर रह गया है।
किरण ने अर्थसंकल्प में महिलाओं एवं युवाओं की उपेक्षा पर निराशा व्यक्त की है। संगमरमर पर उत्पाद शुल्क वृद्धि से लघु एवं मध्यम इकाईयों की स्थिति दुर्बल होगी। केवल राष्ट्रीय महिला बैंक की स्थापना से ही महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं होगा। सभी बैंको को अपने कूल ऋणों का एक प्रतिशत भाग महिला उद्यमियों को ऋण देने के लिए बाध्यकारी नियम बनाया जाए। आयकर छूट की सीमा नहीं बढ़ा कर कर्मचारियों और कम आय वाले नागरिकों के साथ अन्याय किया गया है। सरकारी व्ययों में अनुशासन लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। यह अर्थ संकल्प विकास की नींव को दुर्बल करेगा।