सरकार दबाना चाहती है सेना के घोटाले: वीके सिंह

vk-singh 2013-3-4जालंधर। पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सेना से जुड़े घोटालों को केंद्र सरकार खुद दबाना चाहती है, ताकि घोटालों के दोषी अफसरों व नेताओं को बचाया जा सके।

वह रविवार को अन्ना हजारे की पंजाब मुहिम की तैयारियों का जायजा लेने जालंधर पहुंचे थे। जनरल वीके सिंह ने कहा कि सेना में छह माह के अनुबंध का सिस्टम लागू होना चाहिए। वीवीआइपी हेलीकाप्टर सौदे में तत्कालीन रक्षा सचिव व टेंडरिंग कमेटी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। रक्षा बजट कम किया जा रहा है, जबकि इसे खर्च करना अनिवार्य किया जाना चाहिए। सेना को जिस चीज की आज जरूरत है, वह 10 साल बाद मिल रही है। मालूम हो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अन्ना हजारे 31 मार्च से पंजाब दौरे पर रहेंगे।

error: Content is protected !!