उम्र 22 साल। लेकिन कद महज तीन फिट, तीन इंच। नाम है आजाद सिंह। जेनेटिक बीमारी के कारण सामान्य कद हासिल नहीं कर पाए। नतीजतन जिंदगी में तमाम दुश्वारियों से रूबरू होना पड़ा। सर्कस वाले ले जाना चाहते थे। गांव-स्कूल में साथी-सहपाठी मजाक उड़ाते थे। फिर भी आजाद ने हौसला नहीं छोड़ा। पढ़ाई जारी रखी। आज शिक्षक हैं। एक कन्या विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा देते हैं।