नई दिल्ली। किरण बेदी ने दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह के आत्महत्या करने के मामले में जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। बेदी ने जेल प्रशासन से जानना चाहा है कि क्या वह सुसाइड टेंडेंसी वाला कैदी था? किरण बेदी ने कहा है कि जघन्य अपराध के आरोपी जेल में मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या इस तरह के आरोपियों के लिए जेल में मनोचिकित्सक का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि यदि तिहाड़ जेल में मनोचिकित्सक मौजूद हैं तो वह कितनी तादाद में हैं और कितने होने चाहिए?
बेदी ने जानना चाहा है कि क्या यह मामला जब सुसाइड टेंडेंसी का था, यदि था तो क्या राम सिंह की निगरानी के लिए कैमरा लगा था। सवाल यह भी उठता है कि उस समय जेल प्रशासन का स्टाफ कहां था। क्या कैदियों की निगरानी के लिए वहां कैमरे नहीं थे।
राम सिंह की मौत पर किरण बेदी के चार सवाल :-
1- राम सिंह के आत्महत्या करने के दौरान कहां था जेल स्टाफ?
2- क्या राम सिंह सुसाइड टेंडेंसी वाला कैदी था?
3- क्या राम सिंह के सेल में सीसीटीवी लगा था?
4- सुसाइड टेंडेंसी वाले कैदियों के लिए क्या जेल में मनोचिकित्सक मौजूद हैं? यदि हैं तो वह कितने हैं?
Comments are closed.