नानी बाई रो मायरे की कथा का प्रसारण संस्कार टीवी पर

nani bai ka mayra 02अजमेर। सेठ सांवरिया संत्सग समिति के द्वारा डिब्रुगढ़ आसाम में आयोजित की गई नानी बाई रो मायरे की कथा का विशेष प्रसारण संस्कार टीवी पर 12 से 14 मार्च तक दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। कथा वाचक गौरव व्यास ने बताया कि इस कथा के दौरान उनके द्वारा 56 करोड़ के मायरे के रूप में 56 लोगों से नेत्रदान की मांग की थी। लेकिन इस पूनित कार्य में अब तक वहां के 221 से अधिक लोगों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। गौरव व्यास द्वारा पिछले 7 सालों में सम्पूर्ण भारत वर्ष में 7 हजार 750 से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए संकल्पित कराया जा चुका है।

error: Content is protected !!