प्रशासन गांवों के संग अभियान में अजमेर जिले में 10 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित 222 शिविरों में 23 हजार 215 काश्तकारों के नामांतरण खोले गये और 731 को खातेदारी के अधिकार दिये गये।
692 काश्तकारों को 361.72 हेक्टयर भूमि काश्तकारी के लिए दी गई और 22 मामलों में 8.5397 हेक्टयर भूमि का नियमन किया गया। 11586 काश्तकारों की पासबुक अपडेट कर 8941 को नई पासबुकें दी गई। 23 काश्तकारों की भूमि का राजस्व रेकार्ड में इंद्राज किया गया। 15 हजार 642 काश्तकारों को राजस्व रेकार्ड की प्रति उपलब्ध कराई गई और आबादी के लिए 2379.7544 हेक्टयर भूमि ग्राम पंचायत को आरक्षित की गई। लोक प्रयोजन के 668 मामले, चालू रास्ते के 119, काश्तकारी अधिनियम के 3976 तथा पत्थरगढ़ी के 101 प्रकरण निस्तारित किये गये। 20 हजार 295 व्यक्तियों को जाति, 34 हजार 263 को मूल निवास प्रमाण पत्रा दिये गये और 395 मामलों का सत्यापन किया गया।
आपसी समझाईश से लोक अदालत द्वारा 131, सरकारी भूमि पर 259 कुओं का नियमितीकरण, चरागाह भूमि पर 5 कुओं का नियमितीकरण किया गया। 8 हजार 347 राजस्व रिकार्ड दुरूस्ति के मामले निपटाए गए 20 उपस्वास्थ केन्द्रों के लिए भूमि आवंटित की गई तथा खान विभाग द्वारा 384 खनन पट्टों का अमलदरामद किया गया। खातेदारी भूमि पर 40 आवासीय प्रकरण के मामले निस्तारित हुए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 14 हजार 784 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 5778 राजस्थान वृद्धावस्था, 926 अपाहिज पेंशन, 103 अपंग पेंशन, 1228 विधवा पेंशन 792 इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय व 188 विधवा पेंशन के मामले निस्तारित हुए। सहयोग योजना में 3 , निशक्तजन विवाह में 1, पालनहार में 837 व्यक्तियो को लाभान्वित किया गया। एक हजार 289 विशेष योग्यजन प्रमाण-पत्रा तथा 3420 रोडवेज निःशुल्क पास दिए गए। आस्था कार्ड योजना में 31, विश्वास योजना में 32, तथा इन्दिरा गांधी निशक्त जन पेंशन योजना में 101 व्यक्तियो को लाभन्वित कया गया। 57 गाड़िया लुहारां को पट्टे जारी किये गये और 125 अनाथ बच्चे चिन्हित हुए। विद्युत वितरण निगम द्वारा विद्युत मीटर के 1964, व अन्य 593 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 391 विद्यालय खेल मैदान के लिए राजकीय भूमि हेतु चिन्हित किये गयें। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्राी ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना में 6199 काश्तकारों को लाभान्वित किया गया। 2624 को एक मुश्त समाधान योजना की जानकारी दी गई और 42 नये सदस्य बनाए गये। चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्राी निशुल्क दवा योजना में 24 हजार 999 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई निःशुल्क उपलब्ध कराई गई और जननी शिशु सुरक्षा योजना में 2124 महिलाओं को टीकाकरण सेवाएं दी गईं। 1083 इन्फलुएंजा के मरीजों का उपचार किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा 16 हजार 297 रोगियों की चिकित्सा की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 42 हजार 90 पशुओं का टीकाकरण, 10265 का उपचार, 1207 का बधियाकरण किया गया। 63970 पशुओं को कीटनाशक दवाई पिलाई गई।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचायतीराज अधिनियम के नियम 157 में 19 हजार 103 तथा 158 के तहत 7406 व्यक्तियों को पट्टे जारी किये गये। निर्मल भारत अभियान से 12665 ग्रामीणों का जोड़ा गया। एक लाख 11 हजार 273 को जन्म तथा 4 हजार 144 मृत्यु प्रमाण-पत्रा जारी हुए। पन्नाधाय अमृत योजना में 87 वादों का निस्तारण किया । जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 249 प्रकरण निस्तारित कर 999 हैंडपम्प मरम्मत किये गये। 23 बेकार हैंडपम्प हटाए गये। 228 पानी के नमूनों की जांच की गई और जनता जल योजना में 24 समस्याओं का निस्तारण किया गया।
-मुकुल मिश्रा
सहायक जन सम्पर्क अधिकारी
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर