मध्य प्रदेश में स्विटजरलैंड की महिला से गैंगरेप और लूटपाट

Bhopalभोपाल: मध्य प्रदेश के दतिया में 39 साल की विदेशी महिला से सामूहिक बलात्कार की खबर है। गैंगरेप की शिकार महिला स्विटजरलैंड की रहने वाली है। वहीं उसके पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है।

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के पति की निशानदेही पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि जब वे ओरछा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी करीब आठ से दस लोगों ने उन्हें पकड़ा और उनसे लूटपाट की। और इसके बाद इन्हीं लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की मेडिकल जांच के बाद फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान परेड कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह दंपति साइकिल से यात्रा कर रहे थे और अलग-अलग जगह टैंट लगाकर रह रहे थे।

error: Content is protected !!