जयपुर। राजधानी के सवाई मानसिंह अस्पताल में शनिवार सुबह एक वार्ड बॉय ने एक मरीज के साथ आई युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी की चंगुल से छुट कर भागी पीडिता की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में छुपे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मोती डूंगरी थाना प्रभारी हरीराम कुमावत ने बताया कि बारां से इलाज कराने आई एक महिला मरीज रेडियोथैरेपी वार्ड में भर्ती है। शुक्रवार रात उसके साथ 28 वर्षीय बड़ी बहन भी थी। शनिवार तड़के करीब चार बजे वार्ड बॉय बक्सावाला निवासी पप्पू बैरवा आया और महिला मरीज के पास बैंच पर सो रही उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
चिल्ला कर बचाई आबरू
दुष्कर्म के प्रयास के दौरान पीड़िता ने हल्ला मचाते हुए वार्ड बॉय से अपनी आबरू बचाई। इसके बाद आरोपी वार्ड बॉय से फरार हो गया। पीड़िता ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने मोती डूंगरी थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पप्पू को अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।