राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में श्री चारभुजाजी से निकलने वाली सुराज-संकल्प यात्रा 4 अप्रेल से 16 अप्रेल तक उदयपुर संभाग में चलेगी | पूर्व घोषित कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल किया गया हे | मीडिया सेल जिला संयोजक मधु प्रकाश लड्ढा ने बताया की 4अप्रेल को प्रात: 10बजे श्री चारभुजाजी के दर्शन के साथ ही सुराज-संकल्प यात्रा का श्री गणेश होगा | इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के कई बड़े नेता यात्रा का शुभारम्भ करेंगे |आमसभा के उपरांत निमडी, गोमती,काला गुमान, नरदास जी का गुडा, दिवेर,बागाना, कामली घाट चौराहा में यात्रा का स्वागत किया जायेगा| साय 4.00 बजे देवगढ़ में आमसभा के बाद रात्रि विश्राम होगा| 5 अप्रेल को प्रात 9 बजे यात्रा देवगढ़ से प्रारंभ हो कर स्वादडी,जीरण,कुंवाथला, नराना,टीकर,माद चौराहा, सेलागुडा आमेट कालेज, आमेट के स्टेशन चौराहा, गांधी चौराहा,सब्जी मंडी में यात्रा का स्वागत किया जायेगा, आमेट में राजे जय सिंह मंदिर में दर्शन करेंगी, इसके उपरान्त आगरिया, सरदारगढ़,मादडी चौराहा, कुंवारिया, पिपली अहिरान,गोगाथला, कुरज, मोर्रा, रेलमगरा,सकरावास,चौकडी, राज्यवास, बनास,एमडी,जे.के.चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया जायेगा, इसके बाद श्री द्वारिकाधीश जी के दर्शन कर ३.०० बजे द्वारकेश वाटिका में राजे आमसभा को संम्बोधित करेगी| आमसभा के उपरान्त यात्रा राजनगर दीन दयाल उपाध्याय सर्किल, धोइंदा,जावद, पिपरडा,बडारडा, करज्याघाटी, गुंजोल, महासभा भवन लालबाघ ,नाथद्वारा बस स्टेंड पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा स्वागत के बाद नाथद्वारा नगर में आम सभा का आयोजन किया जाएगा| रात्रि विश्राम भी नाथद्वारा में ही होगा | 6 अप्रेल को श्रीनाथजी के दर्शन के उपरांत 10 बजे यात्रा का आरम्भ होगा |यात्रा का तेलियों का तालाब, बाघोल, परावल, मोलेला, खमनोर में स्वागत किया जाएगा | उसके बाद वाया हल्दीघाटी होते हुए यात्रा उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी जहा गोगुन्दा में आमसभा को संबोधित किया जायगा |