सुराज संकल्प यात्रा को भारी जन समर्थन एवं स्नेह: किरण

Kiran at Rallyराजसमंद। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी नें कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा नें राजस्थान के समग्र विकास की नींव रखी थी। किन्तु गहलोत सरकार नें विगत 4 वर्षों में सारा गुड़ गोबर कर दिया। वसुंधरा राजे को जनता का भारी समर्थन एवं स्नेह मिल रहा है। इससे कांग्रेस भयभीत एवं निराश हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार और विकास की अनदेखी का कांग्रेसियों के पास कोई उत्तर नहीं है। इसीलिए वे 4 वर्षों से भाजपा पर निराधार आरोप लगाते रहे हैं। सरकार में होते हुए भी एक भी आरोप को प्रमाणित नहीं कर पाए।

किरण नें कांकरोली में 5 अप्रेल को होने वाली विशाल जनसभा स्थल द्वारकेश वाटिका का निरीक्षण किया। पार्षदों एवं नगर पदाधिकारियों के साथ पार्किंग, पेयजल एवं कार्यकर्ताओं की भोजन व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रुप दिया। किरण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल जमसम्पर्क रैली निकाली गई। उन्होंने नगरवासियों से जनसभा में भारी संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। रैली में स्थान स्थान पर किरण का भावभिना स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वे जनता का प्यार और समर्थन देख कर अभिभूत हैं। विगत 4 वर्षों से मेवाड़ की जनता के साथ किए गए सौतले व्यवहार का मूहँतो़ड़ जवाब देने का समय आगया है।

error: Content is protected !!