अजमेर। फादर एडवर्ड ओलिवेरा ने कहा कि संयम ही मसीह पुरोहितो का जीवन है, प्रभु यीशु की बताई राह और दिये गये संदेश पर चल कर पुरोहित जीवन को सफल बनाया जा सकता है। जयपुर से आये फादर एडवर्ड गुरूवार शाम सेंट एंसलम स्कूल के इमेक्यूलेंट कंसेप्शन चर्च में आयोजित फादर जोस मथाईस के पुरोहितायी अभिषेेक के रजत जयंति समारोह केा संबोधित कर रहे थे। चर्च में आयोजित थैंक्स गिंविग मास में अजमेर धर्म प्रांत के बिशप स्वामी थॉमस पायस डीसूजा सहित विभिन्न प्रांतो से आये करीब 40 पादरी और सैंकडों मसीह समाज के लोग शामिल हुए।
फादर पायस डिसूजा ने पुरोहितों को त्याग और प्रेम का दूत बताया और कहा कि पुरोहितों का अतित गौरवशाली और वर्तमान गर्व से भरा होता हैं। वे संपूर्ण समाज के लिए आर्दश होते है और उन आर्दशो को बनाये रखना और परोपकार करना उनके जीवन की साधना होती है। फादर डिसूजा ने फादर जोस मथाईस को इन सभी गुणो से संपन्न बताया और उनके दीर्घ जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर माधवी स्टीफन द्वारा बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म में फादर जोस मथाईस के जीवन, प्रवृति, रिश्ते, साधना और सामाजिक सरोकारो को दिखा गया है।