अजमेर। राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा असंवैधानिक रूप से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संबंध में शपथ पत्र मांगने की कार्यवाही को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में गांधी भवन चौराहे से एक रैली आरंभ हुई जो जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर आयोजित सभा को क्रीड़ा भारती राजस्थान के पदाधिकारी श्री विष्णु सिंह ने संबोधित किया। सभा का संचालन निरंजन शर्मा ने किया।
प्रदर्शन में विभिन्न सासमाजिक संगठनों, खेल संघों, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों ने भाग लेकर राज्य सरकार के इस कुकृत्य की घोर निंदा की एवं अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में विभिन्न खेल संगठन जैसे क्रीड़ा भारती राजस्थान के विष्णु सिंह, जिला खो-खो संघ के राम गंगवाल, पटेल स्टेडियम खेल समिति के अजय वर्मा एवं शिवदत्त पाराशर, राजस्थान शिक्षक संघ के प्रहलाद शर्मा एवं महावीर सिंघल, राजस्थान सॉफ्ट बॉल ऐसोसिएशन के शक्तिसिंह गौड़, राजस्थान बैस बॉल संघ के शक्तिसिंह, राजस्थान खो-खो संघ के भंवर सिंह पलाड़ा एवं असगर अली शामिल हुए। अन्य संगठनों में अधिवक्ता परिषद के अशोक अग्रवाल एवं भवानी सिंह, भारतीय मजदूर संघ के भोलानाथ एवं राजेन्द्र सांखला, विश्व हिंदू परिषद के आनन्द अरोडा़ एवं शशि इन्दौरिया, संस्कृत भारती के हरिओम, विद्या भारती अजमेर के राजेन्द्र सिंह, अखिल भारती विद्यार्थि परिषद के चन्द्रभान गुर्जर, हिन्दू जागरण मंच के पुनीत बंसल, सहकार भारती के सम्मान सिंह आदि सम्मिलित थे।
राजनैतिक संगठनों से भारतीय जनता पार्टी के रासासिंह रावत, सोमरत्न आर्य, धर्मेेन्द्र गहलोत, अरविन्द यादव, नीरज जैन, वासूदेव देवनानी, सरोज जाटव, जेके शर्मा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के देवेन्द्र सिंह शेखावत सम्मिलित थे।
प्रदर्शन में भारत विकास परिषद की डॉ कमला गोखरू, डॉ एसके अरोड़ा, बजरंग दल के लेखराज, भारती सिंधू सभा के नवल राय बच्चानी, मोहन तुलसयानी, रूक्टा राष्ट्रीय के मधुर मोहन गंगा, सुशील बिस्सू, कच्ची बस्ती प्रकोष्ट भाजपा के धर्मपाल एवं जोगेंद्र सिंह भी सम्मिलित हुए।
जिला तैराकी संघ के देेवेन्द्र सिंह, विवेकानन्द सार्ध शती समिति के उमरदान सिंह, रॉयल क्लब के गौतम व सुनील मिश्रा तथा फिटनस पॉइन्ट के दिलीप साहू आदि भी अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12.04.2013 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य क्रीड़ा परिषद के माध्यम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनुदान एवं पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से इस आशय का शपथ पत्र भी मांगा गया कि पदक व अनुदान प्राप्त करने वालों का राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के क्रिया कलापों से संबंध नहीं है एंव वह उनमें भाग नहीं ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी देश भक्त संगठन की गतिविधियों के संबंध में इस प्रकार का शपथ पत्र मांगना न केवल असंवेधानिक है अपितु नागरिकों के मूल अधिकारों का खुला अतिक्रमण है। राज्य सरकार की इस अलोकतंत्रिय कार्यवाही को उक्त संगठनों ने राजनीति से प्रेरित बताया एवं राज्य सरकार की संकीर्ण मानसिकता की निंदा की।
सभा को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के विष्णु सिंह राठौड़ ने कहा कि विगत 88 वर्षाें से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ देश में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी संगठन के रूप में देश हित में कार्य कर रहा है तथा युवाओं सहित सभी वर्गाें में देशभक्ति की भावना जागृत कर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता आ रहा है। संघ के स्वंय सेवकों ने समय समय पर देश में प्राकृतिक आपदाओं के समय विकट परिस्थिितियों में भी पीड़ितों को बन्दू मानकर सेवा का कार्य किया है और ऐसे संगठन के कार्यकर्ताओं को पदक एवं अनुदान से वंचित करने के कुकृत्य को भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता।
कार्यक्रम के महामहीम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सांेंपा गया एवं यह मांग की गई कि इस प्रकरण की त्वरित जांच करवा कर ऐसे राष्ट्रघाती आदेश को निरस्त किया जाए एवं ऐसे आदेश जारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देते समय सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा एवं मोहन खण्डेलवाल भी उपस्थित थे।
-निरंजन शर्मा
क्रीड़ा भारती राजस्थान, मो. 9828171560