कांग्रेस की संदेश यात्रा की तैयारियों की हुई बैठकें

sandesh yatra 01 sandesh yatra 02अजमेर। कांग्रेस की संदेश यात्रा को अजमेर में सफल बनाने और सुभाष उद्यान में आयोजित होने वाली जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जूटाने के लिए कांग्रेस संगठन के लोग अलग-अलग बैठकें कर रहे है। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंन्द्र सिंह रलावता, निगम मेयर कमल बाकेालिया, यूआईटी सदर नरेन शाहनी, प्रदेश सचिव और प्रभारी सलीम भाटी के नेतृत्व में आयोजित की गयी बैठक में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष अब्दुर रशिद ने संदेश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जूटाने का आश्वासन दिया। वहीं मीटिंग को वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने संबोधित किया।

अजमेर। शहर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुरेश गर्ग के नेतृत्व में मोईनिया इस्लामिया स्कूल से एक वाहन रैली निकाल कर आम नागरिकों को 11 मई को सुभाष उद्यान में पहुंचने वाली कांग्रेस की संदेश यात्रा और जनसभा को सफल बनाने की अपील की गयी। डॉ सुरेश गर्ग ने बताया कि रैली में सभी तरह के वाहनो के साथ आम कांग्रेसजन ने शहरवासियों को कांग्रेस की विकास योजनाओ के बारे में जानकारी देकर सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जूटाने का आव्हान किया।

अजमेर। शहर ज़िला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने गांधी भवन से निकल कर हर बाजार में व्यापारियो को पीले चावल देकर जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर प्रभारी सलीम भाटी, मेयर कमल बाकोलिया, यूआईटी सदर नरेन शाहनी, पूर्व मंत्री ललित भाटी, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

error: Content is protected !!