नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली के मुनिरका में शुक्रवार को एक लड़की उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रही है। लड़की का नाम पिंकी बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ है। हालांकि अब तक हत्या के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।