अजमेर। राष्ट्र रक्षा संकल्प समिति द्वारा विभिन्न जागरण कार्यक्रमो के जरिये सरबजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए अजमेर महानगर में चलाये गये हस्ताक्षर अभियान के बाद 1 लाख से भी अधिक लोगो के हस्ताक्षर युक्त बैनर समिति के प्रधान संरक्षक भवंर सिंह पलाडा, संयोजक दशरथ सिंह सकराय, सह संयोजक श्रवण सिंह टापरवाड़ा, युवा संयोजक अमित भंसाली, युवा सह संयोजक नितिन कुमार शर्मा ने ज़िला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के पास भिजवाने के लिए सौंपे। कलेक्टर को सौंपे गये ज्ञापन में राष्ट्र रक्षा संकल्प समिति, भारतीय युवा संगठन, शिव सेना, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य हिन्दुवादी संगठनो के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने मांग की है कि पाकिस्तानी ज़ायरिनो को उर्स में आने की अनुमति न दी जाये। पाकिस्तान को शत्रु राष्ट्र घोषित करते हुए उसके साथ सभी कुटनीतिक और व्यापारिक संबंध खत्म कर दिये जाये। पाकिस्तान की जेलो में अनाधिकृत रूप से बंद भारतीय नागरिको केा तुरंत रिहा कराया जाये। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान के खिलाफ मानव अधिकार हनन का वाद दायर किया जाये और सरबजीत सिंह का राष्ट्रीय स्मारक बनवाया जाये।
इससे पूर्व डाक बंगले से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओ ने हवन, यज्ञ में आहुतियां डाली और केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।