पुष्कर। भीषण गर्मी के बावजूद पीपल पूर्णिमा महास्नान करने के लिए श्रद्धालूओ का सैलाब धार्मिक नगरी पुष्कर में उमड़ा। एक अनूमान के मुताबिक लाखो लोगो ने पुष्कर सरोवर में आस्था की डूबकी लगाकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महास्नान के साथ ही 5 दिन से चल रहे बैसाख पंचतीर्थ स्नान का समापन भी हो गया। अल सुबह से ही पुष्कर के घाटो और बाजारो में विशाल भीड़ उमडने लगी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालूओ ने पवित्र सरोवर में डूबकी लगाकर ब्राह्मण और गायों का यथासंभव दान दिया। शास्त्रो के अनुसार बैसाख माह भगवान विष्णु का महीना माना जाता हैं। इस महीने में तेल, तिलहन, घी, वस्त्र और तांबे का दान करने से रोग कष्ट दूर होते है। व्यापारियों और दुकानदारों की ओर से जहां एक ओर श्रद्धालूओ की सुविधा के लिए जगह-जगह शामियाने और प्याऊओं की व्यवस्था की गयी, वहीं प्रशासन और नगर पालिका की ओर से आस्था के इस अवसर को नज़र अंदाज़ किया गया। रोडवेज की ओर से भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसो की व्यवस्था नही की गयी। पालिका प्रशासन की ओर से वैकल्पिक कुंडो को नही भरा गया जिससे श्रद्धालूओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पुलिस भी सुस्त नज़र आयी। जिससे एक ओर जहां भीड़ को नियंत्रित नही किया जा सका, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वो को अपने हुनर दिखाने का मौका मिला।