कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फैंकने का आव्हान-देवनानी

devnani1अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में अजमेर आ रही सुराज संकल्प यात्रा के अवसर पर आयोजित आमसभा की तैयारियों के लिए आज वार्ड 25 में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ है।

विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नितियों व बैलगाम महंगाई के कारण आज आमजन त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए आगामी 05 जून को सुराज के संकल्प के साथ आयोजित आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहंुचने का आग्रह किया।
बैठक में मडंल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, मंडल महामंत्री राजकुमार ललवानी, सूरज साहू, देवीलाल जांगीड़, सीमा शर्मा, शारदा लुहार, कमला साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

error: Content is protected !!