अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधीया की सुराज संकल्प यात्रा 5 जून बुधवार को अजमेर आ रही हैं। इसी रोज शाम 6 बजे से स्थानीय आजाद पार्क में सुराज संकल्प यात्रा की विशाल जनसभा का आयोजन होगा। जिसे प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, नेताप्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगें। आज़ाद पार्क में सभा की तैयारियां पूरे चरम पर हैं। विशाल पांडाल में महिला और पुरूषो के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था के साथ भव्य मंच का निर्माण किया गया है। पूरे पांडाल को केसरिया और हरे रंग से सजाया गया है। यात्रा प्रभारी राव राजेन्द्र सिंह, ओपी महेन्द्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक बाबू सिंह राठौड़ विधायक अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत आदि पार्टी पदाधिकारियो ने व्यवस्थाओ का जायजा लेकर संतोष जाहिर किया।
वहीं सुराज संकल्प यात्रा और जनसभा में आमजन को आमंत्रित करने के लिए सभा स्थल के आस-पास भाजपा नेताओं के होर्डिंग, बैनर और झंडे लगाये गये हैं।
भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने यात्रा के स्वागत तथा जनसभा से संबधित सभी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया । इस संदर्भ में भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्था प्रभारियों से व्यापक रूप से चर्चा कर बुधवार 5 जून की जनसभा की तैयारियों के लिये जुट जाने का आव्हान किया । अजमेर में सुराज संकल्प यात्रा एवं जनसभा की तैयारियों के लिये जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, अजमेर दक्षिण प्रभारी डॉ. ओ.पी.महेन्द्रा, अजमेर उत्तर प्रभारी विधायक बाबूसिंह राठौड़, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, रमेष सोनी, नरपतसिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभा में लोगों को आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल बाटने का कार्य सम्पन्न कर लिया है । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठनों ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शेखावत, एस.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपालसिंह चौहान, एस.टी.मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाष मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष इब्राहीम फखर व जिलाध्यक्ष शफी बक्ष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयन्ती तिवारी, डॉ. कमला गोखरू, सरोज जाटव,आईटी प्रकोष्ठ कं शरद गोयल की अगुवाई में सुराज संकल्प यात्रा एवं जनसभा के लिये आमजन को निमंत्रित करने हेतु रैलियां व व्यापक जनसम्पर्क अभियान करने के कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
आज हुई बैठक में विभिन्न समितियों के प्रभारी श्रीकिषन सोनगरा, षिवषंकर हेड़ा, पूर्णाषंकर दषोरा, धर्मेष जैन, हरीष झामनानी, प्रो. बी.पी.सारस्वत, अरविन्द यादव, सोमरत्न आर्य, धर्मेन्द्र गहलोत, अजीतसिंह राठौड़, सुरेन्द्रसिंह शेखावत,डा प्रियषील हाडा, कंवल प्रकाष किषनानी, भागीरथ जोषी, सरोज जाटव, ओमप्रकाष भड़ाना, जीतमल प्रजापति, सुरेष रावत, मदनसिंह रावत, भैरू गूर्जर, सम्पत साखंला,जितेन्द्र मित्तल, सतीष बंसल, सुरेन्द्र गोयल, रविन्द्र जसोरिया, शरद गोयल, बी.एन.जोषी, इब्राहीम फखर, दयाल सिवासिया सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।
भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि श्रीमती वसुन्धरा राजे सांय 5.00 बजे पुष्कर पहुचेगी तथा सांय 6.00 बजे नियत समय पर आजाद पार्क में जनसभा को सम्बोधित करने के लिये आयेगी ।सभा ठीक 6 बजे प्रारम्भ होगी सभा स्थल की व्यवस्थाओं के प्रभारी सोमरत्न आर्य ने बताया कि आजाद पार्क में नागरिकों के बैठने की सुगम एवं उत्तम व्यवस्था की गई है । वहां पर कुल 6 ब्लाक बनाये गये है जिसमें महिलाओं सहित अन्य सभी के लिये बैठने की पृथक से व्यवस्था की गई है साथ ही पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है । पार्किग के लिये आजाद पार्क के पास तथा पुरानी लोक सेवा आयोग के सामने से जिला परिषद तक, सौभाग क्लब वाली लेन तथा राजस्व मण्डल वाली रोड़ पर सुगम व्यवस्था की गई है।
भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत अजमेर शहर जिले के यात्रा प्रभारी राव राजेन्द्रसिंह, दक्षिण प्रभारी डॉ. ओ.पी.महेन्द्रा, उत्तर प्रभारी बाबूसिंह राठौड़, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, रमेष सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपतसिंह ने अजमेर की जागरूक जनता से अपील की है की वह राजस्थान सरकार के कुराज के विरूद्व जनजागरण के लिये भाजपा की पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के तहत होने वाली जनसभा में परिवार व मित्रों सहित पहुचकर अपनी भागीदारी सुनिष्चित करे ।