अजमेर। वॉर्ड नंबर 6 मलुसर बावड़ी शांतिनगर के बाशिंदो ने शुक्रवार को क्षेत्रिय समस्याओ से प्रभावित हो कर स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रिय नागरिकों ने बताया कि हाल ही में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने संदेश यात्रा पखवाड़ा मनाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रिय कंपनी मामलात मंत्री सचिन पायलट के कामो का गुनगान किया जा रहा है। पर हक़िकत में वॉर्ड में कांग्रेसी पार्षद द्वारा कोई कार्य नही किये गये। बारिश में नालो का गंदा पानी घरो में घुस जाता है। जगह-जगह सड़कें गड्डो में तबदील हो गयी। क्षेत्र में साफ, सफाई भगवान भरोसे है वहीं विकासकार्य सिर्फ कागजों में हुए है।
वहीं नागरिको का आरोप है कि पार्षद बालोटिया को जब क्षेत्रिय समस्याएं बताई जाती है तो वो टालमटोल वाले जवाब देकर भगा देता है।
