असहायों की सहायता हमारा सामाजिक कर्तव्य-किरण

BVP 230613उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि असहायों की सहायता हमारा सर्वाेच्च सामाजिक कर्तव्य हैं। हमारे सभी कार्य ईश्वर प्रिय होने चाहिए। वे भारत विकास परिषद् प्रताप उदयपुर के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि हम मानव निर्मित मूर्तियों की पूजा करते हैं। किन्तु ईश्वर निर्मित मानव की पूजा में पीछे रहते हैं। उन्होनें भारत विकास परिषद् से महिला नेतृत्व को विकसित करने का भी आग्रह किया।
प्रताप गौरव केन्द्र के सचिव श्री ओम प्रकाश नें कहा कि महापुरूषों के स्मरण मात्र से ही हममें वीरता, साहस एवं सदगुणों का संचार होता हैं। महाराणा प्रताप राष्ट्रीय नायक हैं। वे स्वाधीनता के प्रतीक पुरूष हैं। प्रताप गौरव केन्द्र मेवाड़ के इतिहास एवं संस्कृति के दिग्दर्शन का केन्द्र हैं।
भाविप प्रताप के संरक्षक डॅा. सत्यनारायण माहेश्वरी नें कहा कि धर्म निरपेक्षता के बहाने देश को दुर्बल बनाने का षड़यंत्र किया जा रहा हैं। टोपी पहनने से धर्म निरपेक्षता का प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता हैं। जिसे अपने धर्म पर गर्व नहीं, वह दुसरे धर्म का आदर नहीं कर सकता है। उतराखण्ड की त्रासदी पर राज्य एवं केन्द्र सरकार की लापरवाही अक्षम्य अपराध हैं। भाविप प्रताप इसी वर्ष से वार्षिक प्रताप व्याख्यान माला का आयोजन करेगी।
इस अवसर पर प्रातीय सचिव गिरीश पानेरी नें 25 सदस्यीय नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। गोपाल पारिक अध्यक्ष, सुशीला मेहता सचिव एवं बंसल पोरवाल कोषाध्यक्ष बनें। निर्वतमान अध्यक्ष कमलेश धुप्पड़ एवं सचिव पींकी माण्डावत ने गत वर्ष का कार्यवृत प्रस्तुत किया। गोपाल पारीक ने वर्ष में किए जाने वाले कार्यों का वृतान्त रखा। सुशीला मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मला जैन ने किया।
-डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी
संरक्षक

error: Content is protected !!